सेंसेक्स 173 अंक उछल कर 48,850 और निफ्टी 14,650 पर

0
453

मुंबई। मई के पहले हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 173.09 अंक उछल कर 48850.64 पर और निफ्टी 32.4 अंक बढ़कर 14650.25 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 200.23 अंक और निफ्टी 50.5 पॉइंट ऊपर खुला।

आज एक बार फिर IDBI बैंक के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंक के शेयर में 9% से ज्यादा का उछाल है। आज प्री-ट्रेडिंग के बाद से NSE की वेबसाइट में प्रॉब्लम है। इस पर ट्रेडिंग का डेटा शो नहीं हो रहा है।

इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 424.04 पॉइंट ऊपर 48,677.55 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 121.35 अंक की बढ़त के साथ 14,617.85 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के बाद बंद
बुधवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.29% की बढ़त के साथ 97.31 अंक ऊपर 34,230.30 पर बंद हुआ था। हालांकि, नैस्डैक 0.37% की गिरावट के साथ 51.08 अंक नीचे 13,582.40 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 2.93 पॉइंट ऊपर 4,167.59 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 536 पॉइंट ऊपर 29,349 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 6 अंक की गिरावट के साथ 3,437 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 18 पॉइंट ऊपर 28,454 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 12 अंकों की बढ़त के साथ 3,159 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 45 पॉइंट की गिरावट से 7,299 पर पहुंच गया है।