हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 153 अंक उछलकर 48539 एवं निफ्टी 14539 पर

0
558

मुंबई। मंगलवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे हैं। BSE Sensex 153.43 अंक उछल कर 48539.94 और निफ्टी 54.05 अंक चढ़कर 14539.05 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 37.57 अंक और निफ्टी 8.8 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले सोमवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 508.06 पॉइंट ऊपर 48,386.51 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 143.65 अंक ऊपर 14,485.00 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव
सोमवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.18% की गिरावट के साथ 61.92 अंक नीचे 33,981.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.87% की बढ़त के साथ 121.97 अंक ऊपर 14,138.80 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 9.13 पॉइंट ऊपर 4,189.30 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

एशियाई के ज्यादातर बाजारों में गिरावट

  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 85 पॉइंट नीचे 28,875 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 15 अंक की गिरावट के साथ 3,425 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 9 अंकों की गिरावट के साथ 3,209 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 28 पॉइंट की गिरावट से 7,279 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 94 पॉइंट नीचे 29,031 पर कारोबार कर रहा है।