बाजार ने तोड़े तेजी के रिकॉर्ड, सेंसेक्स 46666 एवं निफ्टी 13682 पर बंद

0
405

मुंबई। चौतरफा खरीदारी से बुधवार को बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच बंद हुआ है। सेंसेक्स इंडेक्स 403.29 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 46,666.46 पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स भी 114.85 अंक ऊपर 13,682.70 पर बदं हुआ है। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाईएस्ट लेवल है। रिकॉर्ड बढ़त के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी पहली बार 185.01 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,704.97 और निफ्टी ने 13,692.35 के स्तर को टच किया। यह दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। आज बाजार की तेजी में मेटल और रियल्टी शेयरों की ज्यादा भागीदारी रही। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 5% और मेटल इंडेक्स 1.79% ऊपर बंद हुए हैं। इसके अलावा ऑटो और फार्मा शेयरों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

आज BSE में बर्गर किंग के शेयर में खुलते ही अपर सर्किट लगा और अंत में शेयर 200 रुपए के करीब बंद हुआ है। इसके अलावा जेट एयरवेज का शेयर में भी अपर सर्किट लगने के बाद 101 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। आज पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 6.54% टूट कर 37.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल बैंक ने 7 हजार करोड़ रुपए के QIP के लिए 37.35 रुपए फ्लोर प्राइस तय किया है। इसका असर आज शेयरों पर भी रहा।

निफ्टी​ में हिंडाल्को और भारती एयरटेल के शेयरों में 2-2% की बढ़त रही। HDFC और डिविज लैब के शेयरों में भी 2-2% की तेजी दर्ज की गई। वहीं, ICICI बैंक का शेयर और इंडसइंड बैंक के शेयर 1-1% की गिराटव के साथ बंद हुए। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, गेल और NTPC के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सुबह सेंसेक्स 310.14 अंक ऊपर 46,573.31 पर और निफ्टी 95.25 अंक ऊपर 13,663.10 पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
हिंडाल्को251.502.84
भारती एयरटेल518.302.80
HDFC2,415.002.75
डिविज लैब3,722.452.59
ONGC103.052.59

BSE पर करीब 58% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • BSE का मार्केट कैप 185.11 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • 3,198 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,859 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,165 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 325 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 46 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
  • 471 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 204 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।

एशियाई बाजारों में तेजी
अमेरिकी बाजारों में तेजी का असर आज एशियाई बाजारों में भी नजर आ रहा। इसमें हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 254 अंकों की बढ़त के साथ 26,461 पर बंद हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स 69 अंक ऊपर 26,757 पर बंद हुआ। वहीं दिनभर तेजी के साथ कारोबार कर रहा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स अंत में फ्लैट 3,366 पर बंद हुआ है।