कोटा मंडी/ नई फसल के प्रेशर से धान 1509 का भाव 150 रुपए क्विंटल ढीला रहा

0
1512

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को नई धान 1509 की 4000 बोरी की आवक रही। भाव 1550 से 1811 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। नई फसल के प्रेशर से धान 150 रुपए प्रति क्विंटल ढीला रहा। मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन 100 रुपए और चना 50 रुपए प्रति क्विंटल उछल गया। लहसुन 300 रुपए प्रति क्विंटल मंदा बिका । लहसुन की आवक लगभग 13 हजार कट्टे और अन्य जिन्स की आवक लगभग 45 हजार बोरी की रही।

गेहूं लस्टर 1450 से 1500 गेहूं मिल क्वालिटी 1500 से 1530 गेहूं टुकडी 1550 से 1650 गेहूं बीज क्वालिटी 1650से 1751 जौ 1100से 1300 मक्का 900से1200 ज्वार 1500से 2000 धान सुगन्धा 1000 से 1600 धान पूसावन 1500से 2200 धान नया (1509 )1550 से 1811धान (1121) 1800से 2300 सोयाबीन पुरानी 2500से 3600 सोयाबीन नई 3300से 3951 सरसो 4500 से 5250 अलसी 4800से 5300 रुपए प्रति क्विंटल।

ग्वार 3000 से 3500 मैथी पुरानी 2800 से 5000 नई 5200 से 5600 मसूर 4000 से 5200 चना 4500 से 5100 चना मौसमी 4500 से 5200 उड़द पुराना 2000 से 6400 उड़द नया 6500 से 8000 धनिया काला 4400 से 4800 धनिया बादामी 5000 से 5400 धनिया ईगल 5400 से 5900 धनिया रंगदार 5800 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन 2000से 10000 रुपए प्रति क्विंटल रहा।