कमजोर ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स 811अंक से ज्यादा लुढ़का

0
581

मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में भारी बिकवाली है। बीएसई 811.21 अंक नीचे 36,857.21 पर और निफ्टी 230.05 पॉइंट नीचे 10,901.80 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फाइनेंस के शेयर में है। शेयर 5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में 4-4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

बढ़ने वाले शेयरों भारती इंफ्राटेल का शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार में आज ऑटो, मेटल, बैंक और रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी तक की गिरावट है। इससे पहले बीएसई 386.24 अंक नीचे 37,282.18 पर और निफ्टी 120.85 अंक नीचे 11,011.00 के स्तर पर खुला था। बीते 5 दिनों में मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए घटकर 149 लाख करोड़ के स्तर पर आ गया है। शुक्रवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रुपए था।