निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स 387 और निफ्टी 96 अंक ऊपर खुला

0
768

मुंबई। निवेशकों के समर्थन से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 387.64 अंक ऊपर और निफ्टी 96.65 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले शुक्रवार, 8 मई को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 645 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 199.32 अंक या 0.63% ऊपर 31,642.70 पर और निफ्टी 52.45 पॉइंट या 0.57% ऊपर 9,251.50 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 455.43 अंक ऊपर 24,331.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.58 फीसदी बढ़त के साथ 141.66 अंक ऊपर 9,121.32 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.69 फीसदी बढ़त के साथ 48.61 पॉइंट ऊपर 2,929.80 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 11.72 अंक ऊपर 2,907.06 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।