लाइब्रेरी में ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर से पुस्तक खोज और अन्य सेवाएं आसान: डॉ. श्रीवास्तव

0
14

कोटा। E-Granthalaya Software Training Workshop: राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय कोटा के संभागीय पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने राजस्थान के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, जयपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं प्रदान की हैं।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों की पुस्तकालय सेवाओं को स्वचालित करना था। विशेष रूप से पुस्तक खोज को ऑनलाइन और सुलभ बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए परामर्शदाताओं ने भाग लिया, जिनके लिए ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर की विभिन्न सुविधाओं और उसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ. श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को सॉफ़्टवेयर के उपयोग की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ, इसके विभिन्न कार्यों और संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस सॉफ़्टवेयर के माध्यम से पुस्तकालयों की सेवाओं को आधुनिक और डिजिटल रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे आमजन के लिए पुस्तक खोज और अन्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

डॉ. श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर का उपयोग न केवल पुस्तकालय सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाएगा, बल्कि इससे लोगों के लिए किताबों के बारे मे जानकारी का उपयोग भी अधिक सुलभ होगा।