चुनावी रुझानों से सेंसेक्स 6000 अंक से ज्यादा गिरा, निवेशकों के 36 लाख करोड़ डूबे

0
9

नई दिल्ली। Stock Market : शेयर बाजार में चुनाव परिणामों के दिन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर के बीच सेंसेक्स पहली बार चुनाव परिणाम के दिन 6000 अंकों से अधिक फिसल गया।

सेंसेक्स 6103.59 अंक या 7.98 पर्सेंट का गोता लगाकर 70,365.19 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 1951 अंकों की भरी गिरावट के साथ 21312 पर है। अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स में 25-25 फीसद का लोअर सर्किट लगा है। शेयर बाजार ने निवेशकों के 38 लाख करोड़ रुपये डूबो दिया।

शेयर बाजार में चुनावी नतीजों के बीच हाहाकार दिख रहा है। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 5188.93 (6.79%) अंकों की गिरावट के साथ 71,279.85 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी 1,627.10 (6.99%) अंक फिसल कर 21,636.80 पर कारोबार करता दिखा।

बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 36.3 लाख करोड़ रुपये घटकर 425.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पूर्व अब तक बाजार में लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन इतनी बड़ी गिरावट नहीं आई थी।

लोकसभा चुनाव के मतगणना के रुझानों में अकेले बीजीपी बहुमत के आंकड़े से दूर है। हालांकि, एनडीए सरकार बनाती नजर आ रही है। इसके बावजूद शेयर मार्केट में निवेशक बिकवाली कर रहे हैं।

बीएसई पर कुल 3863 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें 3444 लाल निशान पर है। केवल 318 ही हरे निशन पर ट्रेड कर रहे हैं। कुल 765 स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा है। हालांकि, 89 स्टॉक्स ऐसे भी हैं, जिनमें अपर सर्किट लगा है।