घटे भाव पर लिवाली निकलने से इंदौर मंडी में चना कांटा, मूंग के भाव में तेजी

0
74

इंदौर। Indore mandi price today: स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में मंगलवार को घटे भाव पर लिवाली निकलने से चना कांटा में 100 रुपये एवं मूंग में 300 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। चना की दाल 50 रुपये, तुअर की दाल 300 रुपये व उड़द मोगर 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

दलहन चना कांटा 6250 से 6300, चना विशाल 5900 से 6000, मसूर 6200 से 6250 तुअर (अरहर) निमाड़ी 9500 से 11500, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 11600 से 11800, तुअर (कर्नाटक) 11900 से 12100, मूंग 8800 से 10000, मूंग हल्की 7000 से 8000, उड़द 8800 से 9000, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 14500 से 14600 तुअर दाल फूल 15000 से 15200, तुअर दाल बोल्ड 16100 से 16600, आयातित तुअर दाल 13600 से 13700, चना दाल 8050 से 8550, मसूर दाल 7700 से 8000, मूंग दाल 10500 से 10800, मूंग मोगर 11300 से 11600, उड़द दाल 10400 से 10700, उड़द मोगर 10800 से 11200 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।