नोकिया ने लॉन्च किया सबसे सस्ता फोल्डेबल फ़ोन Nokia 2780 Flip

0
296

नई दिल्ली। नोकिया कम्पनी ने अपना सस्ता फोल्डेबल फोन गुरुवार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने नए फ्लिप फोन के तौर पर Nokia 2780 Flip को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर किया है। यह एचएमडी ग्लोबल का लेटेस्ट फीचर फ्लिप फोन है। दिखने में काफी हद तक यह डिवाइस Nokia 2760 Flip जैसा ही है जिसे कंपनी ने इस साल मार्च में लॉन्च किया था।

फीचर्स: Nokia 2780 Flip में 2.7 इंच का TFT डिस्प्ले और बाहर की तरफ 1.77 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले है। बाहर वाला डिस्प्ले समय, कॉलर आईडी और अन्य अपडेट दिखाता है। सेकेंडरी स्क्रीन के ऊपर LED फ्लैश के साथ 5MP कैमरा सेंसर भी है। फीचर फ्लिप फोन में एक क्लैमशेल डिजाइन और एक T9 कीबोर्ड है। Nokia 2780 Flip को रोजमर्रा के उपयोग के दौरान रफ एंड टफ यूज के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रोसेसर: नोकिया 2780 फ्लिप एक क्वालकॉम 215 प्रोसेसर से लैस है जिसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर सीपीयू और 150 Mbps की पीक डाउनलिंक स्पीड के साथ एक एक्स 5 एलटीई मॉडम शामिल है। फोन में 4GB रैम और 512MB स्टोरेज है। डिवाइस 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी यूनिट के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर के लिहाज से Nokia 2780 Flip आउट ऑफ द बॉक्स KaiOS 3.1 पर चलता है। यह हियरिंग एड कम्पैटिबिलिटी और रियल टाइम टेक्स्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है, जो कॉल के दौरान मैसेज भेजने की अनुमति देता है। इसमें गूगल मैप्स, यूट्यूब और वेब ब्राउजर भी है। फीचर फोन वाईफाई, एमपी3 और एफएम रेडियो के साथ आता है।

कीमत और उपलब्धता: Nokia 2780 Flip की कीमत $90 (करीब 7,450 रुपये) है और इसे लाल और नीले रंग में पेश किया गया है। इसकी बिक्री अमेरिका में 15 नवंबर से शुरू होगी।