कोटा दशहरा 2022: सुमित और आरजू ने जीता चम्बल केसरी का ख़िताब

0
259

कोटा। दशहरा मेला में तीन दिन से चल रहे अखिल भारतीय चम्बल केसरी दंगल का मंगलवार को समापन हुआ। जिसमें पुरुषों के मुकाबले में सुमित और महिलाओं के मुकाबले में आरजू ने चम्बल केसरी का ख़िताब जीत लिया।

दिल्ली के सुमित ने कांटे के मुकाबले में नेवी के पुष्पेंद्र को हराकर चम्बल केसरी का खिताब अपने नाम किया। सुमित ने शुरुआत में ही बढ़त बनाते हुए 1 अंक अर्जित कर लिया। इसके बाद फिर से सुमित ने पुष्पेंद्र को धक्का देकर 2 अंक अर्जित किए, लेकिन पुष्पेंद्र ने फैसले के खिलाफ अपील की। जिस पर वीडियो देखकर फैसला किया गया।

रेफरी ने पाया कि सुमित ने टांग पर धक्का दिया था। जिस पर 2 अंक काट लिए गए। लेकिन अब भी सुमित 0-1 से आगे था। सुमित ने 40 सेकंड रहते धक्का देकर 2 अंक अर्जित किए। हालांकि इस दौरान 1 अंक पुष्पेंद्र ने अर्जित किया। दंगल को सुमित ने 1-3 से जीत लिया। सुमित हरियाणा में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर है

महिला केसरी दंगल का मुकाबला भी बहुत उलटफेर वाला रहा। हरियाणा के फतेहाबाद की पहलवान आरजू और पानीपत की राधिका में भी जबरदस्त भिडंत हुई। शुरुआत में राधिका ने लेग अटेक से 2 अंक अर्जित किए। जबकि राधिका ने भी आरजू को धक्का देकर 1 अंक अर्जित कर लिया। अब तक 2-1 से पीछे चल रही राधिका ने ढाक मारकर 4 अंक ले लिए। मुकाबला 2-5 से राधिका के पक्ष में जा रहा था।

इसी समय आरजू ने भी ढाक मारकर 4 अंक अर्जित किए। तभी राधिका ने वापसी कर ऊपर आई तो 2 अंक ले लिए। इसके बाद आरजू बगल दुप के 2 अंक लेकर आगे हो गई। अंतिम 20 सेकंड के मुकाबले में राधिका ने 1 अंक अर्जित किया लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ। इस प्रकार आरजू ने 11-9 से हारे हुए मुकाबले को जीत लिया।