Redmi Note 11SE स्मार्टफोन भारत में कल होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

0
163

नई दिल्ली। Redmi Note 11SE स्मार्टफोन को 26 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन में MediaTek Helio G95 SoC दिए जाने की उम्मीद है।

भारत में कीमत: Redmi ने भारत में Redmi Note 11SE के लॉन्च की तारीख 26 अगस्त बताई है। इस फोन को 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसे तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इसमें बिफ्रोस्ट ब्लू, कॉस्मिक व्हाइट, शैडो ब्लैक और थंडर पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है।

फीचर्स: Redmi Note 11SE में फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ 6.43 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Helio G95 SoC दिया गया है। साथ ही माली-G76 GPU भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। इसमें 2.4GHz और 5GHz ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0 और मल्टीफंक्शनल NFC को सपोर्ट करता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें AI फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

कैमरा सेटअप: फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें f/1.9 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। साथ ही f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, दो मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिए गए हैं जो 2 मेगापिक्सल के हैं। साथ ही 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

डिस्प्ले: साथ ही इसमें 6.43 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। वहीं, 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।

धूल प्रतिरोध रेटिंग: इसमें IP53 पानी और धूल प्रतिरोध रेटिंग है।

बैटरी: Redmi Note 11SE में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।