नीट यूजी पेपर एनालिसिसः बॉयलोजी, कैमेस्ट्री टफ; फिजिक्स का पेपर इजी रहा

0
223

कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेन्स टेस्ट (नीट यूजी 2022) रविवार को हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. बृजेश माहेश्वरी के अनुसार प्रारंभिक विश्लेषण में पिछले वर्ष की तुलना में पेपर स्तरीय रहा। इसे सामान्य से ज्यादा कठिन कहा जा सकता है। फिजिक्स के पेपर का स्तर गत वर्ष के समान रहा। वहीं कैमेस्ट्री व बाॅयोलाॅजी गत वर्ष की तुलना में कठिन रहे।

इस बार पेपर में नयापन यह देखने को मिला कि कथन और कारण (एसरशन-रिजनिंग) के सवाल ज्यादा पूछे गए। ये सवाल पहले एम्स के पेपर में अधिक आते थे। इसके बाद नीट में गत वर्ष सिर्फ बॉयलोजी में आए थे। इसी तरह मैच द कॉलम्स भी इस वर्ष अधिक संख्या में पूछे गए। ये सवाल भी गत वर्ष तक एक-दो ही पूछे जाते थे।

तीनों विषय फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बायॅलोजी में एक-एक प्रश्न पर आपत्ति है। कैमेस्ट्री में सेक्शन-बी में इलेक्ट्रो-कैमेस्ट्री टॉपिक के एक सवाल का उत्तर 1.05 होना चाहिए था जो कि 10.5 छपा हुआ था। इसी तरह फिजिक्स में सेक्शन ए में मॉर्डन फिजिक्स के सवाल में भी डेटा गलत दिया हुआ था। इसी तरह बॉयलोजी में प्लांट एंटोमालॉजी के सवाल में सभी ऑप्शन सही थे।

कैमिस्ट्रीः नीट 2022 में कैमिस्ट्री का पेपर नीट 2021 की तुलना में थोड़ा कठिन व कंसेप्च्युअल आया है। सेक्शन ए में 35 और सेक्शन बी में 15 प्रश्न पूछे गए। सेक्शन ए में सबसे ज्यादा 13 प्रश्न इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में आए। जबकि ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री व फिजीकल कैमिस्ट्री में 11-11 प्रश्न पूछे गए। सेक्शन बी में भी सबसे ज्यादा 6-6 प्रश्न ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री व फिजीकल कैमिस्ट्री से आए। जबकि इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री से मात्र 3 प्रश्न आए। 11वीं कक्षा के सिलेबस से 58 प्रतिशत एवं 11वीं कक्षा के सिलेबस से 42 प्रतिशत प्रश्न पूछे गए। यदि फिजीकल कैमिस्ट्री, ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री व इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में तुलना करें तो नीट 2021 में फिजीकल कैमिस्ट्री में 16 प्रश्न पूछे गए थे। जबकि इस वर्ष 17 प्रश्न आए हैं। इसी प्रकार इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में वर्ष 2021 में 17 प्रश्न आए जबकि इस वर्ष 16 प्रश्न पूछे गए हैं। ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में नीट 2021 व नीट 2022, दोनों वर्ष 17-17 प्रश्न पूछे गए। एलन के माॅड्यूल्स से भी सभी प्रश्न कवर किए गए हैं।

फिजिक्स: नीट 2021 की तुलना में नीट 2022 में फिजिक्स का पेपर आसान रहा। सेक्शन ए में 35 और सेक्शन बी में 15 प्रश्न पूछे गए। सेक्शन ए में सबसे ज्यादा 12 प्रश्न मैकेनिक्स टाॅपिक से आए। जबकि हीट से 2, एसएचएम एंड वेव्ज से 1, इलेक्ट्रो एंड डायनेमिक्स से 9, आॅप्टिक्स से 4 और माॅडर्न एंड इलेक्ट्रोनिक्स से 7 प्रश्न आए। सेक्शन ए में 62.9 प्रतिशत प्रश्नों का स्तर आसान, 34.3 प्रतिशत का स्तर मध्यम एवं 2.9 प्रतिशत प्रश्न कठिन रहे। सेक्शन बी में सबसे ज्यादा 6 प्रश्न इलेक्ट्रो एंड डायनेमिक्स टाॅपिक से पूछे गए। जबकि मैकेनिक्स टाॅपिक से 4, हीट, एसएचएम एंड वेव्ज व ऑप्टिक्स से 1-1 और माॅडर्न एंड इलेक्ट्रोनिक्स से 2 प्रश्न आए। सेक्शन बी, सेक्शन ए की तुलना में थोड़ा कठिन रहा। सेक्शन बी में 53.3 प्रतिशत प्रश्नों का स्तर आसान, 33.3 प्रतिशत प्रश्न मध्यम एवं 13.3 प्रतिशत प्रश्नों का स्तर कठिन रहा। 12वीं कक्षा के सिलेबस से 58 प्रतिशत एवं 11वीं कक्षा के सिलेबस से 42 प्रतिशत प्रश्न फिजिक्स के पेपर में पूछे गए।

बाॅयोलाॅजी: बोटनी में कुल 50 प्रश्न आए। जिसमें सेक्शन में 35 व सेक्शन बी में 15 प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार जूलाॅजी में कुल 50 प्रश्न आए। जिसमें सेक्शन में 35 व सेक्शन बी में 15 प्रश्न पूछे गए। पेपर एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित रहां कक्षाओं के आधार पर प्रश्नों के विभाजन की बात करें तो 11वीं कक्षा के सिलेबस से 53 प्रतिशत एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 47 प्रतिशत प्रश्न आए। इस वर्ष 44 प्रतिशत प्रश्नों का स्तर आसान, 11 प्रतिशत प्रश्नों का स्तर कठिन एवं 45 प्रतिशत प्रश्न मध्यम स्तरीय रहे। कुछ प्रश्नों में अंग्रेजी का हिन्दी अनुवाद नहीे दिया हुआ था। एक प्रश्न में सभी ऑप्शन सही थे। ऐसे में उसमें बोनस अंक मिलने की संभावना है। इसी प्रकार एक प्रश्न में उसके अनुसार विकल्पों में उत्तर नहीे दिया हुआ था। ओवरआॅल पेपर पिछले साल की तुलना में कठिन एवं लेन्दी रहा। बच्चों को पेपर करने में समय ज्यादा लगा।