बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 473 अंक की गिरावट के साथ 56,890 पर

0
139

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। लेकिन थोड़ी देर बाद बिकवाली के दबाव में इसमें गिरावट आ गई। 10.20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 472.54 अंक की गिरावट के साथ 56,889.66 पर पहुंचा। वहीं NSE का निफ्टी भी 82 अंको की गिरावट के साथ 17,071 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में HDFC बैंक, TCS और डॉ रेड्डी में सबसे ज्यादा गिरावट है। जबकि रिलायंस, मारुति, टाटा स्टील टॉप गेनर्स हैं।

FMCG और बैंक इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG (-0.23%) और IT (-0.51) में गिरावट है। सबसे ज्यादा बढ़त मीडिया इंडेक्स में है। ये 1.56% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। PSU बैंक और रियलटी में करीब 1% से कम की गिरावट है।ऑटो करीब 0.14% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा। मेटल, फार्मा में भी बढ़त है।

चार प्रमुख इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, इंडेक्स मिडकैप, फाइनेंशियल इंडेक्स और बैंक गिरावट में रहे। इसके 50 में से केवल 13 शेयर तेजी में और बाकी 37 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में बजाज ऑटो, भारतीय एयरटेल, मारूति और ITC हैं।