कोटा मंडी/ डीओसी की मांग निकलने से सोयाबीन 100 रुपये तेज बिकी

0
267

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को डीओसी की मांग निकलने से सोयाबीन 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिकी। आवक की कमी से चना 50 रुपये, सरसों 30 रुपये और धनिया 100 उछल गया। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख बोरी की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 5000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 1950 से 1970 गेहूं टुकड़ी एवरेज 1975 से 2021 गेहूं बेस्ट टुकड़ी 2021 से 2061 जौ 1800 से 2050 ज्वार 1200 से 3500 मक्का 1450 से 1850 रुपए प्रति क्विंटल। धान सुगंधा नया 2400 से 2781 धान (1509 ) नया 2800 से 3150 धान (1718) 3000 से 3151 धान (1121) 3000 से 3250 रुपए प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5200 से 6600 सरसो 6850 से 7200अलसी 8500 से 9500 तिल्ली 9500 से 11000 रुपए प्रति क्विंटल। मसूर 5000 से 5400, मूंगहरा 6000 से 6500 चना देशी 4300 से 4550 चना गुलाबी 4400 से 4500 चना मौसमी 4200 से 4500 चना कांटा 4200 से 4300 चना डंकी 3900 से 4250 उड़द पुराना 2000 से 6000 उड़द नया 5500 से 7050 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया रेनडेमेज 5500 से 6200 धनिया बादामी 6000 से 7400 ईगल 6800 से 7800 रंगदार 7500 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन 500 से 4500 ग्वार 5000 से 5300 मैथी 5500 से 6300 कलौंजी 16000 से 18000 रुपए प्रति क्विंटल।