क्रूड आयल में तेजी रही तो धान के भाव बढ़ेंगे

0
265

कोटा। धान उत्पादक राज्यों की मंडियों में धान की नई फसल ने दस्तक दे दी है। अब किसानों और व्यापारियों के मन में सवाल उठ रहा है कि नई फसल आने के बाद भाव क्या रहेंगे। फ़िलहाल एक्सपोर्ट होने और क्रूड ऑयल के दाम ऊंचे रहने से धान के भाव 400 से 500 रुपये क्विंटल तक बढ़ चुके हैं।

एक्सपोर्टर नीलेश पटेल ने बताया कि नई फसल आने से धान के भाव 200 से 300 रुपये तक गिरेंगे। हां अगर एक्सपोर्ट जारी रहा और क्रूड ऑयल तेज रहा तो धान की कीमतों पर खास असर नहीं पड़ेगा। फ़िलहाल धान की मंडियों में छिट-पुट आवक शुरू हुई है। दीपावली तक मंडियों में धान की भरपूर आवक शुरू हो जाएगी।

उन्होंने LENDEN NEWS से बात करते हुए कहा कि धान का पुराना स्टॉक नहीं है। पाइप लाइन खाली है। इस बार पिछले साल के मुकाबले धान की बुवाई 10 से 15 फीसदी कम हुई है। लेकिन पैदावार अच्छी बताई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखिये –