मामूली बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 54,500 के पार

0
465

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार सपाट खुले। सेंसेक्स 54,492.17 पर और निफ्टी 16,304 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स हल्की बढ़त के साथ 54,532 पर और निफ्टी 12 अंकों तेजी के साथ 16,307 पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 18 शेयर्स में तेजी और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिनमें इंडसइंड बैंक के शेयर 2.63% तेजी के साथ 1024 पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं HCL टेक के शेयर 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ 1048 पर ट्रेड कर रहे हैं।

BSE पर 2,255 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,529 शेयर्स में बढ़त और 660 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.96 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ 54,492.84 पर बंद हुआ था। निफ्टी 35 अंक बढ़त के साथ 16,294 पर बंद हुआ था।