रिकॉर्ड हाई पर खुले बाजार, सेंसेक्स 38 अंक सुधर कर 54,408 पर

0
431

मुंबई। लगातार चौथे दिन बाजार तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई 54,576.64 पर खुला। वहीं निफ्टी 16,288.95 पर ओपन हुआ। लेकिन बाजार की ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। फिलहाल सेंसेक्स 38.47 अंक सुधर कर 54,408.24 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 11 पॉइंट गिरकर 16,248 पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 13 में तेजी है और 17 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा भारती एयरटेल के शेयर में 2.14% की तेजी है। NSE पर निफ्टी IT में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं निफ्टी मेटल, PSU बैंक निफ्टी रियल्टी में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।

BSE पर 2,396 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,028 शेयरों में बढ़त और 1,279 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.37 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,370 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ 16,259 पर बंद हुआ था