नई दिल्ली। Almond price: चालू सीजन के अगस्त माह के दौरान बादामगिरी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आने के कारण आयातकों ने अगस्त- 2026 के दौरान बादाम के रिकॉर्ड आयात सौदे किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1395 कंटेनर बादाम एवं 7 कंटेनर बादामगिरी के सौदे किए है जोकि अगस्त माह के दौरान अब तक का रिकॉर्ड आयात माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अगस्त- 2025 में 518 कंटेनर का आयात किया गया था। जबकि अगस्त 2024 में 881 कंटेनर एवं अगस्त 2023 में 678 कंटेनर बादाम का आयात हुआ था। अगस्त- 2022 में आयात 690 कंटेनर एवं अगस्त 2021 में 1042 कंटेनर का आयात किया गया था।
आज बादामगिरी का लिवाल गायब हो गया है क्योंकि व्यापारिक मनोवृत्ति बाजार में मंदे की बन गई है। वर्तमान में दिल्ली बाजार में बादामगिरी का भाव 1040/1050 रुपए बोला जा रहा है। सूत्रों का मानना है कि जल्द ही कीमतों में गिरावट आएगी।

