बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 226 अंक उछल कर 46,670 पर

0
530

मुंबई। बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 226.23 अंक ऊपर 46,670.41 पर और निफ्टी 72.65 अंक ऊपर 13,673.75 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में मेटल, बैंकिंग और ऑटो शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि IT शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी में ONCG का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल के शेयर 2-2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंफोसिस, TCS और विप्रो के शेयर गिराटव के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 299 अंक ऊपर 46,743 पर और निफ्टी 71 अंक ऊपर 13,672.15 पर खुला।

एशियाई बाजारों में भी खरीदारी: आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 64 अंकों की बढ़त के साथ 26,408 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 120 अंक ऊपर 26,645 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 7 अंक नीचे 3,375 पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में लगातार तेजी: कल कारोबारी हफ्ते में लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 437.49 अंकों की बढ़त के साथ 46,444.18 के स्तर पर बंद हुआ थी। इससे पहले मंगलवार को इंडेक्स 46,006 के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को सेंसेक्स इंडेक्स में तेजी को TCS, बजाज, HUL और बैंकिंग के शेयरों ने लीड किया। हालांकि ओवरऑल बढ़त को IT सेक्टर के शेयरों ने लीड किया। BSE IT इंडेक्स 552 अंक (2.34%) ऊपर 24,155.64 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स भी 134.80 अंक ऊपर 13,601.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में जमकर हुई खरीदारी:कल यूरोप के बाजारों में भारी खरीदारी रही। फ्रांस का CAC इंडेक्स 60 अंक (1.11%) ऊपर 5,527 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 169 अंकों (1.26%) की बढ़त के साथ 13,587 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स भी 42 अंक ऊपर 6,495 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त: बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.38% की बढ़त के साथ 114 अंक ऊपर 30,129 पर बंद हुआ था। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 2 अंक ऊपर 3,690 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर नैस्डैक इंडेक्स 36 अंक नीचे 12,771 पर बंद हुआ था।