कोटा में कोरोना से अब तक 21 मौतें, पिछले 24 घंटे में 12 और पॉजिटव मिले

0
532

कोटा। शहर में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 566 हो चुकी है और इनमें से 21 की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 12 कोरोना पॉजिटव (corona positive) मरीज मिले। इनमें से दो की मौत हो गई है। मंगलवार को 4 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक युवक की मौत हो गई। सोमवार को 8 पॉजिटिव मिले थे। इनमें एक वृद्धा की मौत हुई थी।

कोटा मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि बजरंग नगर निवासी 30 वर्षीय महिला, कोटड़ी निवासी 37 वर्षीय युवक व कैथून निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले। कैथून कस्बे में कोरोना ने एंट्री की है। यहां एक बुजुर्ग पॉजिटिव मिला है। वह कैंसर से पीडि़त है। बुखार आने पर वे covid 19 कोविड अस्पताल में दिखाने आए थे। भर्ती कर सोमवार को सेम्पल लिया गया। मंगलवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इससे पहले कैथून के पास जाखोड़ा गांव से एक युवक संक्रमित मिला था।

कोरोना से रायपुरा निवासी 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पहले महावीर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा। सुधार नहीं होने पर 20 जून को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। उसे टूयबर क्लोसिस की बीमारी थी। उसका कोविड का सेम्पल लिया गया। वह पॉजिटिव आया। उसे नए अस्पताल रैफर किया। उसे वेन्टिलेटर पर लिया गया। सोमवार रात 11 बजे उसकी मौत हो गई।