अटल की दिल छूने वाली कविता को लता ने दी अपनी आवाज

987

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार वाले और राजनीति जगत के लोगों के अलावा उनके सैंकड़ों चाहने वाले वहां मौजूद थे। अटल अपने अंतिम यात्रा को कूच कर गए और पीछे छोड़ गए अनगिनत अश्रुपूर्ण चाहने वाले।

ऐसे समय में हर ओर उनकी चर्चाएं हो रही हैं और हर कोई उनकी कविताएं दोहरा रहा है। अब स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी गाई हुई उनकी एक कविता ट्विटर पर पोस्ट की है। गुरुवार को उनके निधन की खबर आने के बाद से ही देशभर में उनके चाहने वालों में शोक की लहर थी। बॉलिवुड की हस्तियों ने भी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कई सिलेब्स ने उनके साथ बिताए गए पलों के किस्से शेयर किए। अब लता मंगेशकर ने उनकी कविता ‘मौत से ठन गई’ को अपनी आवाज में शेयर किया है। इस गीत के साथ उन्होंने लिखा है कि जब उन्होंने उनकी कविताएं रेकॉर्ड की थी, तब वह ऐल्बम में नहीं थी। वह कविता आज उन्होंने अटल जी की याद में अर्पण की है। लता मंगेशकर की आवाज में यह गीत बेहद भावपूर्ण है। सुनिए, अटल की यह अमर कविता: