Kota Mandi: घटे भाव पर लिवाली से सोयाबीन, सरसों और चने का भाव उछला

0
2

धनिया का दिसम्बर वायदा 454 रुपये उछलकर 15600 रुपये पर बंद

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को मिलर्स की घटे भाव पर लिवाली से सोयाबीन 150 रुपये, सरसों और चना 100 रुपये उछल गया। आवक बढ़ने से धान 50 रुपये और लहसुन 500 रुपये मंदा बिका।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर धनिया का दिसम्बर वायदा 454 रुपये उछलकर 15600 रुपये, जनवरी वायदा 310 रुपये तेज होकर 14908 रुपये और 348 रुपये सुधरकर 13440 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब दो लाख कट्टे और लहसुन की 8500 कट्टे की आवक रही। जिंसों एक भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे।

गेहूं मिल क्वालिटी 2825 से 2850, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2850 से 2950, बेस्ट टुकड़ी 2950 से 3100, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2500 से 2700, जौ 2850 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) 4100 से 4530, धान (1847) 4000 से 4350, धान (1718) 4600 से 5001, धान सुगन्धा 3900 से 4121, धान (पूसा-1) 4400 से 4800, धान (1401) 4700 से 4900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 7788, सरसो 9000 से 10101, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 6000 से 8600, चना देशी 6800 से 7250, चना मौसमी नया 6700 से 7201, चना पेप्सी 6700 से 7201, चना डंकी 6000 से 6800, चना काबुली 5500 से 8800 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5500 से 17500, मैथी 6000 से 7300, धनिया 14000 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।