Gold price today: सोना फिर 1.22 लाख के ऊपर, चांदी भी 3200 रुपये मंहगी

0
3

नयी दिल्ली। Gold price today: निचले स्तर पर सोने चांदी में खरीद देखने को मिल रही है। ऐसे इनकी कीमतों में तेजी लौट आई है। गुरुवार (26 नवंबर) को सोने चांदी के भाव तेजी के साथ खुले।

खबर लिखे जाने के समय ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 3,575 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 41.50 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,22,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,613 रुपये की तेजी के साथ 1,22,740 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,21,137 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,643 रुपये की तेजी के साथ 1,22,780 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,59,700 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 3,283 रुपये की तेजी के साथ 1,45,800 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,42,517 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,996 रुपये की तेजी के साथ 1,47,713 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी उछले
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 3,590.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,535.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 37.50 डॉलर की तेजी के साथ 3,573.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 41.27 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 40.05 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की तेजी के साथ 41.46 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।