नई दिल्ली। Toyota Innova Highcross Flex Hybrid Electric Car: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी ऑल-न्यू इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए रखी है। नया मॉडल एक फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम को जोड़ता है।
साथ ही, यह E20 से E85 तक के इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल पर भी दौड़ सकती है। यह व्हीकल टोयोटा के TNGA 2.0-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल इंजन द्वारा ऑपरेटेड है, जिस 5th जनरेशन के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
टोयोटा ने भारत में एक नई ई-ड्राइव प्रोडक्शन लाइन का भी उद्घाटन किया है। यह लाइन 5वीं जनरेशन के इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन कम्पोनेंट का प्रोडक्शन करेगी और इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी 2 लाख यूनिट है। गुलाटी ने कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल इंजन का प्रोडक्शन भारत में भी किया जाता है और कंपनी इनोवा हाईक्रॉस FFV के लोकलाइजेशन को और बढ़ाने की योजना बना रही है।
इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड के फीचर्स
नई इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड में फिर से डिजाइन किया गया फ्रंट बंपर और ग्रिल, अपडेटेड प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, डबल-स्टैक्ड LED डेटाइम रनिंग लाइट और रिवाइज्ड रियर कॉम्बिनेशन लैंप मिलते हैं। केबिन में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का TFT मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले है। जो इस कार को अंदर से प्रीमियम और लक्जरी लुक देते हैं।
अन्य फीचर्स में एक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मेमोरी के साथ 8वें ऑपरेटेड ड्राइवर सीट, पावर्ड सेकंड रो की ओटोमन सीटें और डु्अल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। यह मॉडल 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसमें 9-स्पीकर JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम, टोयोटा आई-कनेक्ट, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और रिमोट एयर कंडीशनिंग कंट्रोल भी मिलता है।
नए प्लांट में ₹3,300 करोड़ का निवेश
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के भारत प्रमुख विक्रम गुलाटी ने CNBC-TV18 को बताया कि इनोवा हाईक्रॉस FFV एक फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि व्हीकल E20 से E85 फ्यूल पर चल सकता है। वहीं, ग्राहकों को फ्यूल ऑप्शन में फ्लेग्जिबिलिटी के साथ-साथ ऑटो-चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की सुविधा भी देती है। उन्होंने कहा कि टोयोटा का तीसरा बिदादी प्लांट अगले महीने चालू होने की उम्मीद है। कंपनी 3,300 करोड़ रुपए के निवेश से इस नई फेसिलिफिट में 1 लाख व्हीकल की ईयरली प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाएगी।

