नई दिल्ली। Stock Market Closed: शेयर बाजार बुधवार को एक बार फिर गुलजार रहा। सप्ताह के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 1,502.29 अंक मजबूत होकर 83,938.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 469.60 अंक चढ़कर 25,819.25 अंक पर ठहरा।
शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त खरीदारी के बाद बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ। दोनों ही इंडेक्स में 1.80 फीसदी से ऊपर की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंक ऊपर 83436 पर खुला। और चंद मिनटों में 1423 अंक ऊपर 83859 पर पहुंच गया।
इससे पहले सोमवार को कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मुनाफावसूली दिखी थी। सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77 फीसदी टूटकर 82,435.99 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 करीब 451 अंक यानी 1.75 फीसदी गिरकर 25,349.65 पर बंद हुआ था। बीते कारोबारी सत्र में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली थी।
किन शेयरों में दिखी तेजी और किसमें गिरावट
निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त HUL, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर, इंटरग्लोब एविएशन और HDFC लाइफ में देखने को मिली, जबकि टाटा स्टील, ONGC, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, JSW स्टील और मैक्स हेल्थकेयर में गिरावट रही। सेक्टरों की बात करें तो, FMCG में 2.88 प्रतिशत, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 2.2 प्रतिशत, फार्मा इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत, ऑटो में 1 प्रतिशत और IT इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की तेजी आई। वहीं, मीडिया में 4.3 प्रतिशत और मेटल्स में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

