कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को मिलर्स की ग्राहकी से धान 50 रुपये और उड़द 150 रुपये तेज रहा। एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से धनिया 200 रुपये ढीला रहा। कमजोर उठाव से लहसुन 300 रुपये मंदा बिका।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर दिसंबर वायदा 372 रुपये गिरकर 16420 रुपये, जनवरी वायदा 536 रुपये लुढ़ककर 15606 रुपये और अप्रैल वायदा 350 रुपये टूटकर 14152 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2875 से 2950, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2950 से 3050, बेस्ट टुकड़ी 3050 से 3175, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2870, जौ 2850 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल।
धान (1509) 4100 से 4450, धान (1847) 4000 से 4350, धान (1718) 4400 से 4851, धान सुगन्धा 3700 से 4011, धान (पूसा-1) 4200 से 4750, धान (1401) 4300 से 4801 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 6000 से 7651, सरसो 8800 से 9801,अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 6500 से 8000, उड़द 6200 से 9000, चना देशी 6800 से 7100, चना मौसमी नया 6600 से 7001, चना पेप्सी 6600 से 7001, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 5400 से 21000, मैथी 5800 से 7000, धनिया 14500 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।

