एयरटेल ट्रैवल वीक में मिलेगा विदेश यात्रा को मौका, जानिए क्या है ऑफर

0
2

कोटा। Airtel Travel Week: त्योहारी और सर्दियों के पर्यटन सीजन को देखते हुए एयरटेल 19 से 25 नवंबर 2026 तक अपने ऐप पर ‘एयरटेल ट्रैवल वीक’ आयोजित कर रहा है। इस पहल के तहत ग्राहकों को इंटरनेशनल रोमिंग, वीजा सहायता, विदेशी मुद्रा और यात्रा से जुड़ी कई सुविधाओं पर खास लाभ मिलेंगे। इसमें इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट शामिल है, जिसका लाभ 1,000 प्रीपेड और 1,000 पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगा।

ग्राहक ‘आउट ऑफ ऑफिस’ कॉन्टेस्ट में अपना क्रिएटिव ईमेल साझा कर दो भाग्यशाली विजेताओं में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें सभी खर्चों सहित विदेश यात्रा जीतने का मौका मिलेगा। वहीं, एटलीस के माध्यम से चुनिंदा एशियाई देशों के वीजा आवेदन पर 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 4,000 रुपये है।

विदेश यात्रा के लिए ग्राहक नियो मल्टीकरेंसी कार्ड बिना किसी मार्कअप और मुफ्त डिलीवरी के साथ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, नियो फॉरेक्स कैश की विशेष दरों पर होम डिलीवरी और ब्रूज़्ड पासपोर्ट्स के सहयोग से व्यक्तिगत ट्रैवल प्लानिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके तहत पांच भाग्यशाली ग्राहकों को ट्रैवल एक्सपर्ट्स के साथ ऑनलाइन कंसल्टेशन का अवसर दिया जाएगा।

एयरटेल ग्राहकों को अन्य आकर्षक उपहार भी मिलेंगे। इनमें 250 ग्राहकों के लिए मर्चेंडाइज के साथ कोंडे नास्ट ट्रैवलर की वार्षिक सदस्यता, सभी ग्राहकों के लिए 10 चुनिंदा सिटी गाइड्स का मुफ्त एक्सेस और 500 भाग्यशाली ग्राहकों के लिए 500 रुपये के अमेज़न वाउचर शामिल हैं।