Stock Market: सेंसेक्स 427 अंक बढ़कर 82500 के पार और निफ्टी 25387 पर बंद

0
19

नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर से तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 50 मंगलवार को 0.38 प्रतिशत या फिर 96.30 अंक की उछाल के साथ 25387.40 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत या फिर 427.40 अंक की तेजी के साथ 82532.19 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई आज 82,897.49 अंक रहा है।

सेंसेक्स में आज एक्सिस बैंक, रिलायंस के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए हैं। एसबीआई के शेयर 1.74 प्रतिशत की उछाल के साथ, टीसीएस के शेयर 1.67 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए हैं। अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इंडिगो, बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी उछाल देखने को मिली है। दूसरी तरफ एचसीएल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, आईटीसी, ट्रेंट के शेयरों में आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

घरेलू शेयर बाजार का सेंसेक्स ओपन होने के चंद मिनट बाद ही 221 अंक चढ़कर 82326 पर पहुंच गया और निफ्टी 61 अंकों की बढ़त के साथ 25353 पर पहुंच गया। जबकि, बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 45 अंक ऊपर 82151 पर खुला। वहीं, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला इंडेक्स निफ्टी 13 अंक नीचे 25277 पर।