रणवीर कपूर अभिनीत रामायण देख बिफरे नीतीश भारद्वाज, जानिए क्या बोले

0
14

मुंबई। बीआर चोपड़ा के फेमस शो ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने रणबीर की ‘रामायणम्’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने फिल्म को ऑस्कर मिलने तक की बात कही थी लेकिन अब फिल्म देखने के बाद उन्होंने पलटी मार दी है।

उन्होंने फिल्म ‘रामायणम्’ देख ली है और इसे देखकर वे हद मायूस हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने फिल्म को लेकर निराशा जताई है। नीतीश ने फिल्म को लेकर निराशा जताते हुए मेकर्स पर यश द्वारा निभाए गए रावण के रोल के जरिए एपिक के नैतिक ढांचे को बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने फिल्म को लेकर यहां तक आरोप मढ़ा कि ये भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को गलत तरीके से दिखाती है।

उन्होंने कड़े मंगलवार को एक कड़े शब्दों वाले इंस्टाग्राम पोस्ट में आलोचना की है और यहां तक कहा कि वह फिल्म के लिए अपनी पहले की तारीफ वापस ले रहे हैं, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है।

नीतीश भारद्वाज ने फिल्म को लेकर कहा है, ‘रामायणम् सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि यह सनातन भारत की सभ्यता और आध्यात्मिक चेतना का हिस्सा है। इसके हीरो, हिरोइन और विलन इस महाकाव्य के मूल्यों और संदेश का अहम हिस्सा हैं। उनके चरित्र और महत्व को यूं ही नहीं बदला जा सकता।

भगवान विष्णु ने धर्म और परंपरा की रक्षा करने और मर्यादा स्थापित करने के लिए ही राम का अवतार लिया था। मेरी नजर में रावण को एक बहुत ही उदार, सामाजिक न्याय करने वाले और निष्पक्ष व्यक्ति के रूप में दिखाकर, यह फिल्म रामायण के नैतिक ढांचे को बदल देती है और अवतार लेने के मूल उद्देश्य को ही कमजोर कर देती है।’

‘इस महाकाव्य के मूल मूल्यों की जगह नहीं ले सकते’
नीतीश ने यह भी कहा था कि शानदार विजुअल इफेक्ट्स इस महाकाव्य के मूल मूल्यों की जगह नहीं ले सकते। उन्होंने फिल्म पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर की गई अपनी पुरानी पोस्ट हटा रहे हैं, जिसमें उन्होंने ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की तारीफ की थी।

‘मैं इस फिल्म से बहुत दुखी और निराश हूं’
एक्टर ने लिखा है, ‘मैं इस फिल्म से बहुत दुखी और निराश हूं। मैं इसके बारे में की गई अपनी पिछली पोस्ट वापस लेता हूं। मुझे इस फिल्म के बारे में कहने के लिए एक भी अच्छी बात नहीं मिल रही है। VFX का दिखावा कभी भी इस महाकाव्य के मूल मूल्यों, दार्शनिक गहराई और आध्यात्मिक सार की जगह नहीं ले सकता। मेरी राय में यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं है, क्योंकि इसकी कहानी भारत के इतिहास, विरासत और मुख्य आध्यात्मिक मूल्यों को गलत तरीके से पेश करती है।’