Grand i10 Nios हैचबैक 6 हजार रुपये तक हो गई महंगी, जानें नई कीमत

0
24

नई दिल्ली। हुंडई (Hyundai) ने अपनी कारों की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने Grand i10 Nios के सेलेक्टेड वेरिएंट की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस अपडेट में हैचबैक के CNG मॉडल सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं। वहीं, इसके बेस Era पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं डीटेल।

इन वेरिएंट की बढ़ी कीमतें
हुंडई ग्रैंड i10 नियॉस के Sportz CNG MT और Magna CNG MT वेरिएंट की कीमतों में 6,000 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, कार के एंट्री-लेवल Era पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही है। इनके अलावा ग्रैंड i10 नियॉस के बाकी सभी वेरिएंट अब 4,700 रुपये महंगे हो गए हैं। कंपनी ने नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। कीमतों में इस बदलाव के बाद हुंडई ग्रैंड i10 नियॉस की एक्स-शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये से शुरू होकर 8.09 लाख रुपये तक जाती है।

ग्रैंड i10 नियॉस का नेक्स्ट जेनरेशन
हुंडई नई ग्रैंड i10 नियॉस को भारत में साल 2030 तक लॉन्च कर सकती है। अभी कार के फीचर्स के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका साइज बढ़कर 3.95 मीटर तक पहुंच सकता है, जो कि मौजूदा i20 हैचबैक के बराबर है। भारतीय ग्राहक अब बड़ी कारों की मांग कर रहे हैं, इसलिए नई i10 का साइज बढ़ सकता है और यह हुंडई की हैचबैक के तौर पर i20 की जगह भी ले सकती है। इसमें मिलने वाले फीचर्स भी बेहतर हो सकते हैं। माना जा रहा है कि एक अच्छा ऑप्शन बने रहने के लिए इसमें ‘एक्सटर’ (Exter) जितने ही फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें CNG AMT का ऑप्शन भी मिल सकता है क्योंकि बायर्स के बीच यह एक पॉप्युलर ऑप्शन बन गया है और आगे चलकर इसकी मांग और भी बढ़ने की उम्मीद है।

ग्रैंड i10 नियॉस पर तगड़ी डील
मौजूदा ग्रैंड i10 नियॉस पर कंपनी नवंबर 2026 में शानदार डील दे रही है। Auto Punditz की रिपोर्ट के अनुसार कार के पेट्रोल ट्रिम पर 75 हजार रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। हालांकि, Era पेट्रोल पर कंपनी 25 हजार रुपये तक के बेनिफिट ही ऑफर कर रही है। वहीं, अगर आप सीएनजी वेरिएंट लेने की सोच रहे हैं, तो आपको 70 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है। बताते चलें कि कंपनी ने कुछ महीनों पहले ब्राजील में i20 के नेक्स्ट जेनरेशन को लॉन्च किया है, जिसकी भारत में भी जल्द एंट्री हो सकती है।