Stock Market: सेंसेक्स 685 अंक उछलकर 73 हजार के पार और निफ्टी 22776 पर बंद

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को 30 संवेदी वाला सेंसेक्स 0.95 प्रतिशत या फिर 685.34 अंक की तेजी के साथ 730671.81 अंक पर बंद हुआ है। 50 शेयरों वाले निफ्टी की करें तो यह 0.98 फीसदी यानी कि 220.35 अंक बढ़कर 22,776.10 पर बंद हुआ। बता दें, सेंसेक्स और निफ्टी की क्लोजिंग आज इंट्रा-डे हाई पर हुई है।

सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में आज मंगलवार के दिन तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल ट्रेंट लिमिटेड में दर्ज किया है। टाटा ग्रुप का यह स्टॉक मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर 12.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 2904 रुपये के स्तर पर था। वहीं, कोटक बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, इंडिगो के शेयरों में भी दो प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

सुबह शेयर मार्केट की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 125 अंकों की बढ़त के साथ 72508 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 47 अंक ऊपर 22603 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।