Gold Price: सोना-चांदी की कीमतों में नरमी, जानिए क्या रहे आज के भाव

0
8

नई दिल्ली। Gold Silver price: मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल ने रोजगार के कमजोर आंकड़ों से सोने चांदी की कीमतों को मिलने वाले सपोर्ट को पीछे छोड़ दिया। मंगलवार को सोने चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,150 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 61 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,49,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,25,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 388 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,928 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,316 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 150 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,166 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 960 रुपये की गिरावट के साथ 2,25,127 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,26,087 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 486 रुपये की गिरावट के साथ 2,25,601 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी फिसले
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,169.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,156.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,153.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 61.39 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 61.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 61.02 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।