NEET PG 2026: नीट पीजी स्कोरकार्ड एवं आंसर-की जारी, सीधे लिंक से करें डाउनलोड

0
9

नई दिल्ली। NEET PG 2026 : नीट पीजी स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 रिजल्ट का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।

जो उम्मीदवार अगस्त 2026 में पोस्टग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित हुई नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (पोस्टग्रेजुएट) 2026 में बैठे थे, वे अब अपना स्कोर कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, नीट पीजी आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है।

दरअसल, इस साल नीट पीजी एग्जाम 30 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया था और सरकारी रिजल्ट 24 सितंबर को जारी किया गया था। लेकिन NBEMS ने नीट पीजी उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड गुरुवार (1 अक्टूबर 2026) को जारी किया है।

जो उम्मीदवार मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अपनी वेलिड लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल करके NEET PG 2026 स्कोरकार्ड और आंसर की देख सकते हैं। इसे NBEMS वेबसाइट पर इंडिविजुअल एप्लिकेंट लॉगिन के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

नीट पीजी स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘NEET PG 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • NEET PG स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब वेलिड लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
    जानकारी सबमिट करें और NEET PG आंसर की 2026 डाउनलोड करें।

नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इस Link पर क्लिक करें-

NEET PG 2026 आंसर-की भी जारी
NBEMS ने नीट पीजी की आंसर-की भी अपलोड कर दी है। साथ ही उम्मीदवारों को लिए जरूरी नोटिस भी जारी किया है। NBEMS ने साफ किया है कि उम्मीदवारों के लिए सवालों और उनके ऑप्शन का क्रम अलग-अलग रखा गया था। इसलिए, अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए सवाल की ID और सही जवाब की ID का क्रम अलग-अलग हो सकता है। इस आंसर की के जरिए उम्मीदवार ये जानकारी देख सकते हैं-

  • उम्मीदवार अपने क्वेश्चन पेपर सेट के क्रम के अनुसार सेक्शन-वाइज क्वेश्चन ID देख सकेंगे। चूंकि एक सेक्शन के अंदर सवालों का क्रम अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होता है, इसलिए एक सेक्शन में क्वेश्चन ID अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग क्रम में दिख सकती हैं।
  • उम्मीदवार द्वारा अपने क्वेश्चन पेपर सेट के हर सवाल के लिए दिए गए जवाब का स्टेटस (जवाब दिया गया/अटेम्प्ट नहीं किया गया)।
  • उम्मीदवार के क्वेश्चन पेपर सेट के हर सवाल के लिए सही आंसर की ID (1/2/3/4)। क्योंकि किसी सवाल के ऑप्शन का क्रम भी अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होता है, इसलिए किसी क्वेश्चन ID के लिए सही की ID अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग हो सकती है।
  • उम्मीदवार द्वारा अपने क्वेश्चन पेपर सेट में हर सवाल के लिए मार्क किया गया जवाब (1/2/3/4)।
  • परीक्षा की स्कीम के अनुसार, उम्मीदवार को उनके प्रश्न-पत्र के सेट में हर सवाल के लिए (4/ -1/ 0) अंक दिए जाते हैं।

नीट पीजी स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर
जिन उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड या आंसर की के बारे में कोई सवाल है, वे NBEMS से हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या NBEMS कम्युनिकेशन वेब पोर्टल के जरिए अपना सवाल भेज सकते हैं।