Gold Future: नौ महीनों में 45071 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, जानिए क्यों गिरे दाम

0
5

एमसीएक्स पर चांदी ऑल टाइम हाई से घटकर 1.91 लाख रुपये लुढ़की

नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी मार्केट में सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 2675 रुपये सस्ता होकर 148025 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी के रेट में बड़ी गिरावट है। आज साढ़े नौ बजे के करीब एमसीएक्स सिल्वर 6121 रुपये टूटकर 228879 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोने-चांदी के ये रेट स्पॉट प्राइस नहीं है। ये वायदा भाव हैं। एमसीएक्स पर जो रेट चल रहे हैं, उसके आसपास ही सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट खुलते हैं।

एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 45071 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 191169 रुपये सस्ता हो चुका है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव
सोने की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। पिछले सप्ताह 2 फीसदी से ज्यादा गिरने के बाद स्पॉट गोल्ड करीब 0.5 फीसदी टूटकर 4,261.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सुबह 7:56 बजे सिंगापुर में सोना करीब 4,265 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सितंबर में सोना करीब 4,230 से 4,510 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार कर रहा है। जनवरी में करीब 5,600 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद यह उससे काफी नीचे है।

क्यों गिरने लगे भाव
सोने पर सबसे बड़ा दबाव फिलहाल अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों और महंगे कच्चे तेल से बन रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए अपनी शर्तों में नरमी से इनकार किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सात दिन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि इस सप्ताह बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद है। सोने के साथ चांदी में भी गिरावट रही। स्पॉट सिल्वर 0.8 फीसदी गिरकर 63.77 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। पिछले सप्ताह चांदी करीब 3 फीसदी कमजोर हुई थी। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी गिरावट दर्ज की गई।