नई दिल्ली। NEET PG Result OUT, Cut off : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
टॉपर छात्र के 720 में से 641 अंक आए हैं। टॉप 20 छात्रों के 614 से 641 के बीच मार्क्स हैं। कुल 2,65,960 कैंडिडेट ने एग्जाम दिया था। इनमें 30 अगस्त को 263544 और 5 सितंबर को जयपुर में दोबारा एग्जाम देने वाले 2416 कैंडिडेट शामिल हैं।
क्वालिफाइंग कटऑफ जनरल/EWS की 262, SC/ST/OBC की 226 और PwBD की 244 रही है। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 को या उसके बाद एनबीईएमएस (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। आधिकारिक उत्तर कुंजी, प्रश्न आईडी और अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों की डिटेल्स भी 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होगा।
नीट-पीजी 2026 में कितनी रही कटऑफ?
NEET PG 2026 रिजल्ट में अलग-अलग कैटेगरी की पर्सेंटाइल और कटऑफ स्कोर अलग हैं। एनबीईएमएस के मुताबिक, परीक्षा में शामिल दोनों प्रश्न पत्रों के सभी सवालों की सब्जेक्ट एक्सपर्ट ने समीक्षा की। जांच के दौरान किसी भी प्रश्न में कमी नहीं पाई गई। राज्य कोटे की सीटों के लिए कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी आरक्षण नीति के आधार पर जारी करेंगे। एनबीईएमएस ने कहा है कि परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों के सभी प्रश्नों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई थी और कोई भी प्रश्न तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया है। राज्य कोटा सीटों के लिए श्रेणी-वार मेरिट लिस्ट संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनी आरक्षण नीति के अनुसार जारी की जाएगी।
नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुई थी। इसके लिए 273096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 265980 परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा देशभर के 1111 केंद्रों पर 339 शहरों में आयोजित की गई। जयपुर के कुछ सेंटरों पर तकनीकी दिक्कत और बिजली से जुड़ी समस्याओं के चलते प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा भी कराई गई थी।
इस बार परीक्षा पैटर्न में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसके मद्देनजर सवालों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई, हालांकि परीक्षा की अवधि साढ़े तीन घंटे ही रखी गई।
बता दें कि नीट पीजी डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और पीजी डिप्लोमा जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है और इस बार कुल 86360 पीजी मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग होनी है, जिनमें सबसे ज्यादा सीटें कर्नाटक में हैं।
क्वालिफाइंग कटऑफ (720 अंकों में से)
| कैटेगरी | मिनिमम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल | कटऑफ स्कोर |
| जनरल/EWS | 50वां पर्सेंटाइल | 262 अंक |
| जनरल दिव्यांग | 45वां पर्सेंटाइल | 244 अंक |
| SC/ST/OBC (दिव्यांग भी शामिल) | 40वां पर्सेंटाइल | 226 अंक |

