हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 119 अंक बढ़कर 74648 पर और निफ्टी 23352 पर

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Update : शेयर बाजार की शुरुआत आज अच्छी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने शतकीय शुरुआत की है। यह 119 अंकों की बढ़त के साथ 74648 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने आज के कारोबार की शुरुआत 23 अंक ऊपर 23352 के लेवल से की।

मंगलवार को निफ्टी 0.36 प्रतिशत गिरकर 23,329 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत यानी 329 अंक गिरकर 74,529 पर बंद हुआ। हालांकि, कारोबार के दौरान बाजार ने निचले स्तर से कुछ रिकवरी की। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स एवं निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • अमेरिकी बाजार: अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिश्रित रहे। डॉऊ जोन्स करीब 200 अंक गिरा, S&P 500 सपाट बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.5 प्रतिशत चढ़कर नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 100 लगातार पांचवें दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। टेक शेयरों में खरीदारी रही, लेकिन फाइनेंशियल शेयरों में कमजोरी से डॉऊ पर दबाव आया।
  • एशियाई बाजार: एशियाई बाजारों में तेजी का रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.94 प्रतिशत चढ़कर 7,153 पर खुला, जबकि कोस्डैक 0.84 प्रतिशत बढ़ा। ताइवान का TAIEX 48,205 पर मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। जापान में छुट्टी के कारण बाजार बंद रहे।
  • कच्चा तेल: क्रूड ऑयल में गिरावट जारी रही। WTI 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया, जबकि ब्रेंट 98.45 डॉलर के आसपास रहा। अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति और सऊदी अरब की पाइपलाइन शुरू होने की उम्मीद से तेल नरम हुआ।