Stock Market: सेंसेक्स 329 अंक लुढ़ककर 74529 पर और निफ्टी 23350 से नीचे बंद

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Closed : कल की तेजी के बाद आज फिर से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी आज नीचे लुढ़क गए। बीएसई में सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत या फिर 329.91 अंक की गिरावट के साथ 74529.08 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.36 प्रतिशत या फिर 85.30 अंक की गिरावट के बाद 23329 अंक बंद हुआ। बता दें, एक वक्त पर आज सेंसेक्स 500 अंक से अधिक लुढ़क चुका है।

सेंसेक्स में आज 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बजाज फिनसर्व, ट्रेंट लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तरफ आज इटरनल, इंडिगो, टाइटन, टाटा स्टील के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।