Kota Mandi: प्लांटों की ग्राहकी से कोटा मंडी में सोयाबीन 50 रुपये तेज बिकी

0
11

NCDEX पर अक्टूबर का धनिया वायदा 206 रुपये गिरकर 15730 रुपये पर बंद हुआ

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को प्लांटों की ग्राहकी से सोयाबीन 50 रुपये तेज रही। ऊंचे भाव पर उठाव नहीं होने से चना 50 रुपये और सरसों 100, रुपये मंदी रही।

सटोरियों की बिकवाली से एनसीडीईएक्स पर अक्टूबर का धनिया वायदा 206 रुपये गिरकर 15730 रुपये और दिसम्बर वायदा 170 रुपये टूटकर 16142 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 10000 कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे

गेहूं मिल क्वालिटी 2625 से 2720, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2720 से 2775, बेस्ट टुकड़ी 2770 से 2850, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल 2000 से 2400, मक्का सफेद 2000 से 2500, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 3300 से 3601, धान (1509) नया 3500 से 4100, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 5700, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5750 से 5990, सरसो 7300 से 8201, अलसी 7800 से 8950, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 5500 से 7300,उड़द 4500 से 7400, चना देशी 5700 से 6150, चना मौसमी नया 5300 से 6000, चना पेप्सी 5300 से 6051, चना डंकी 4000 से 4800, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 20000, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13500 से 14000, धनिया ईगल 13800 से 14500, धनिया रंगदार 14500 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।