नई दिल्ली। Gold silver price today: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता और ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद बढ़ी है। जिससे सोने पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि, महंगाई से बचाव के साधन के रूप में सोने की मांग बनी हुई है। अगस्त में निवेश और हेजिंग मांग बढ़ने के साथ चीन समेत केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी से सोने में मजबूत तेजी दर्ज हुई।
बुधवार (9 सितंबर) को सोने में गिरावट, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,415 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 66.60 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,52,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,39,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 399 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,180 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,579 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 210 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,369 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,400 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,101 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 193 रुपये की तेजी के साथ 2,39,620 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,39,427 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 273 रुपये की तेजी के साथ 2,39,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,39,765 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,39,081 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,399 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,439 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,416.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 66.44 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 67 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 66.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

