किसानों को दिवाली का तोहफा, सम्मान निधि की 24वीं किस्त जल्द ही जारी होगी

0
26

नई दिल्ली। देशभर के किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की अगली किस्त का इंतजार है। सरकार ने 20 जून को योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की मदद मिलती है। यह रकम तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं। इसके लिए सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए रकम ट्रांसफर करती है।

20 जून को 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को अगस्त से नवंबर 2026 की अवधि की अगली किस्त का इंतजार है। योजना के तहत हर चार महीने में किस्त जारी होती है। इसी हिसाब से 24वीं किस्त अक्टूबर के आसपास किसानों के खाते में आने की उम्मीद है।

24वीं किस्त उन्हीं किसान परिवारों को मिलेगी, जो पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं और इसमें रजिस्टर्ड हैं। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, योजना का फायदा पात्र जमीन वाले किसान परिवारों को दिया जाता है।

वहीं, कुछ लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्स देने वाले लोग और दूसरी तय शर्तों में आने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे किसानों के खाते में 24वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं भेजे जाएंगे।

ऐसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस
किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी किस्त और खाते से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ या किसान की जानकारी देखने वाले विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेश नंबर, आधार या मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करके किस्त और खाते से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है।