नई दिल्ली। फिलिप्स कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। दरअसल, फिलिप्स ने भारत में S7221 नाम सा एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत Amazon पर ₹20,499 है,जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है।
यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ भी उपलब्ध है। इसमें 6.67-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है और यह Android 16 पर चलता है। इस फोन में डुअल 5G सिम सपोर्ट वाला 5G प्रोसेसर और 5700mAh की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए, इसमें 64-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा फीचर्स में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड शामिल हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं फिलिप्स के इस स्मार्टफोन में हमें क्या-क्या नया मिलता है…
Philips S7221 5G की कीमत
Philips S7221 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है, जबकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 22,499 रुपये है। स्मार्टफोन अमेजन के माध्यम से ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
नए Philips S7221 5G फोन में 6.67-इंच का एचडी (720×1,600 पिक्सेल) एलसीडी पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह फोन ऑक्टा-कोर Spreadtrum T765 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 8GB तक LPDDR4 रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए, फोन में फ्लैश यूनिट के साथ 64-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और सेल्फी के लिए, 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड शामिल हैं। इस फोन में तेज ऑडियो आउटपुट के लिए अल्ट्रा मैक्स मोड के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में डुअल नैनो-सिम, 5G, वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बेईदो, ब्लूटूथ और USB Type-C जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए फोन को IP64 रेटिंग दी गई है। सुरक्षा के लिए, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फोन में 5700mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बॉक्स में चार्जर के साथ-साथ स्क्रीन प्रोटेक्टर और फोन प्रोटेक्टर केस भी मिलता है। लगभग 200 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 166x77x8.95mm है।

