Gold Price: सोने के भाव तीन महीने के उच्च स्तर पर, चांदी 1456 रुपये चमकी

0
6

नई दिल्ली। अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की अप्रत्याशित रूप से अधिक बायबैक की घोषणा के बाद सोने के भाव तीन महीने के उच्च स्तर तक चढ़ गए हैं। बुधवार (26 अगस्त) को भी सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 69 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,63,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,45,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 320 रुपये की तेजी के साथ 1,63,202 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,62,882 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 254 रुपये की तेजी के साथ 1,63,136 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 1,63,202 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,62,021 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,456 रुपये की तेजी के साथ 2,45,583 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,127 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,573 रुपये की तेजी के साथ 2,45,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,46,180 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,45,430 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,715.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,694.50 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 10.90 डॉलर की तेजी के साथ 4,705.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 68.63 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 68.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.50 डॉलर की तेजी के साथ 69.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।