Vivo S2 स्मार्टफोन 7050mAh बैटरी और मीडिया टेक चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च

0
8

नई दिल्ली। Vivo S2 Smartphone: 6 साल के इंतजार के बाद Vivo ने S सीरीज की वापसी करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo S2 लॉन्च कर दिया है। नए वीवो फोन में 6.83 इंच का 1.5K वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। 7050mAh बैटरी दी गई है जो 44 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हालांकि Vivo का यह फोन 40 हजार रुपये की प्राइसिंग में आता है जो कई लोगों के लिए ज्यादा हो सकती है। आसान भाषा में कहें तो Vivo S2 एक मिड रेंज फोन ना होकर, मिड प्रीमियम रेंज की डिवाइस है जबकि 6 साल पहले इसे 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया गया था। हालांकि तब परिस्थितियां अलग थीं।

Vivo S2 की भारत में कीमत 8GB+128GB मॉडल के लिए 39,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB मॉडल 49,999 रुपये में मिलेगा। 11 अगस्त से इस फोन को वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, एमेजॉन और रिटेल स्टोर्स से लिया जा सकेगा।

6 साल पहले आए Vivo S1 में डिजाइन बड़ा एलीमेंट था। तब एक ग्रैंड इवेंट में उस डिवाइस को पेश किया गया था। इस बार यह डिजाइन पैटर्न को रिफ्रेश कर रहा है साथ ही फीचर्स में भी थोड़ा-थोड़ा सबकुछ देने की कोशिश की गई है।

फोन का डिजाइन वीवो के बाकी फोन्स से बिलकुल अलग नजर आता है। बड़ी बैटरी के बावजूद यह एक लाइटवेट मॉडल लगता है। फोन का डिस्प्ले कर्व्ड है जिसका रेजॉलूशन और कलर-कॉन्ट्रास्ट शानदार हैं।

कैमरा परफॉर्मेंस भी शुरुआती इस्तेमाल में अच्छी है। सेल्फी बेहतर क्लिक हो रही हैं। हालांकि प्राइसिंग वह पॉइंट है जहां यह फोन थोड़ा स्ट्रगल कर सकता है।

Vivo S2 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

फीचरस्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले6.83 इंच 1.5K (1260×2800 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन
• 120Hz रिफ्रेश रेट• HDR10+ सपोर्ट
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7360 Turbo (4nm प्रोसेस पर बेस्ड)
रैम और स्टोरेज8GB / 12GB LPDDR4X RAM256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टमOriginOS 6 (Android 16 पर बेस्ड)
रियर कैमराडुअल कैमरा सेटअप
• 50MP मेन कैमरा
• 2MP डेप्थ सेंसर • 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
फ्रंट कैमरा32MP सेल्फी कैमरा
बैटरी और चार्जिंग7050mAh + 44W चार्जिंग
ड्यूरेबिलिटीIP68 + IP69
ऑडियो और सेंसर• इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
• इन्फ्रारेड (IR) सेंसर• स्टीरियो स्पीकर्स (USB Type-C ऑडियो)
वजन7.99mm, 197 ग्राम