‘परमाणु ऊर्जा वरदान या अभिशाप’ पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

0
8

कोटा। लायंस क्लब कोटा साउथ द्वारा हिरोशिमा दिवस के उपलक्ष्य में सेंट्रल अकेडमी शिक्षांतर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुलिस लाइन, बारां रोड कोटा में “परमाणु ऊर्जा वरदान या अभिशाप” विषय पर हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों माध्यमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में स्वागत क्लब अध्यक्ष लायन सुधा शर्मा एवं विद्यालय प्राचार्य ममता दीक्षित ने किया। कार्यक्रम चेयरपर्सन गौरव झाला एवं कार्यक्रम कन्वीनर लायन मंजुश्री त्रिपाठी के कुशल संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पीडीजी एमजेएफ राजेंद्र अग्रवाल, मंजू गर्ग, पूर्व रीजन चेयरपर्सन सुषमा आहूजा, ज़ोन चेयरपर्सन डॉ. जगदीश शर्मा वीपी आहूजा, गिरिराज मुंदड़ा, डॉ. ओपी बावेजा, वीके व्यास, आरके गुप्ता, किशन गुप्ता, मनोरमा बावेजा सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल प्रशांत भारद्वाज, आशा गुप्ता, वंदना सिंघल एवं उर्मिला शर्मा रहे। जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव डॉ. अनामिका ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, विद्यालयों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।