Stock Market: सेंसेक्स 152 अंक उछलकर 78581 पर और निफ्टी 24600 के पार बंद

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा और अपनी न्यूट्रल (Neutral) नीति को भी बरकरार रखा। इससे भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% तेजी के साथ 78,581 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 अंक पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक चढ़ा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24,600 अंक के ऊपर पहुंच गया। आरबीआई की पॉलिसी घोषणा के बाद इसमें गिरावट देखने को मिला। अंत में यह तेजी के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी आई। एनटीपीसी, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, कोटक बैंक, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टीसीएस, एचसीएल टेक, रिलायंस, बीईएल और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट रही।

ब्रॉडर मार्केट में दिखी मजबूती
मुख्य सूचकांकों में गिरावट के बावजूद ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन सकारात्मक रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

रियल्टी और ऑटो शेयरों में तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी बैंक सबसे ज्यादा कमजोर सेक्टर रहे और बाजार पर दबाव बनाए रखा।