Oppo का नया 5G फोन 10000 mAh बैटरी एवं 50MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च

0
3

नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही चीन में अपनी पहली A7-सीरीज का फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को कंपनी Oppo A7 Pro Max के नाम से पेश कर सकती है।

लॉन्च से पहले, कंपनी ने इसका पहला टीजर जारी कर दिया है, जिसमें पहली बार फोन का बैक डिजाइन देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस डिवाइस में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है…

संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओप्पो के इस नए फोन में सामने की तरफ 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

हाल ही में Geekbench लिस्टिंग से ये भी सामने आया है कि A7 Pro Max में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 12GB तक RAM और शायद 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है।

संभावित कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। A7 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है, जिसके ओप्पो स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है।

फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद, डिवाइस की मोटाई सिर्फ 8.47mm और वजन 226 ग्राम बताया जा रहा है।