नई दिल्ली। भारत में iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। फोन को तीन वेरिएंट में लाया गया है। स्मार्टफोन 6500mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली ब्राइट डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है।
यह स्मार्टफोन OriginOS 6 और कई एडवांस्ड AI फीचर्स जैसे AI क्रिएशन, AI कैप्सन्स और AI सुपरलिंक के साथ आता है, जो यूजर्स के रोजमर्रा के कामों और कनेक्टिविटी को आसान बनाते हैं। लॉन्च ऑफर के साथ फोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। आइये, इसकी कीमत और सभी फीचर्स जानते हैं।
डिस्प्ले
iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। फोन में प्रीमियम मैटेलिक मैट फ्रेम, मिनिमलिस्ट कैमरा मॉड्यूल और डायनामिक लाइट डिजाइन दिया गया है। स्मार्टफोन OriginOS 6 और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आया है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G (6nm) प्रोसेसर दिया गया है।
फोन के खास एआई फीचर्स में एआई क्रिएशन शामिल है, जो असाइनमेंट लिखने, कंटेंट समराइज करने, रीराइट करने और ग्रामर चेक में मदद करता है। वहीं, AI Captions & ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट लाइव क्लासेस और ऑडियो रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में बदलकर ऑटोमैटिक समरी तैयार करता है। इसके अलावा, AI SuperLink फीचर लिफ्ट, मेट्रो या कमजोर नेटवर्क वाली जगहों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।
कैमरा और बैटरी सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony मेन सेंसर दिया गया है। इसमें सुपर नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो और AI डॉक्यूमेंट स्कैनर जैसे फीचर्स शामिल हैं। फ्रंट में 5 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
स्मार्टफोन 6500mAh की बैटरी से लैस है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है, जो फोन को केवल 38 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज कर सकता है।
इसमें 5-ईयर बैटरी हेल्थ सुरक्षा और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। यह डिवाइस IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसमें Swiss SGS फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती दी गई है, जिससे अचानक गिरने पर फोन को नुकसान नहीं पहुंचता।
फोन की कीमत
- फोन के 4GB + 128GB स्टोरेज के कीमत 19,499 रुपये है।
- वहीं, 6GB + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये और 6GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 24,499 रुपये है।
- हालांकि, बैंक ऑफर के साथ फोन पहली सेल में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।
- इसकी सेल 30 जुलाई को शुरू हो जाएगी। इसमें अमेजन और iQOO की वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है।

