Kota Mandi: वायदा मंदा रहने से कोटा मंडी में धनिया 200 रुपए लुढ़का

0
12

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को धनिया 200 रुपए लुढ़क गया। लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 100 रुपये और चना 25 रुपये मंदा रहा।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर धनिया का अगस्त का वायदा 82 रुपये टूटकर 16116 रुपये और अक्टूबर का वायदा 112 रुपये गिरकर 16884 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 25 हजार कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2550 से 2600, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2620 से 2670, बेस्ट टुकड़ी 2650 से 2750, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4405, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 7000, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 7100 से 7251, सरसो 7400 से 8211, अलसी 8000 से 8850, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 7400, चना देशी 5300 से 5800, चना मौसमी नया 5100 से 5700, चना पेप्सी 5100 से 5751, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 20000, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 13000 से 14300, धनिया ईगल 14200 से 14500, धनिया रंगदार 15000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल।