कोटा। दरा–कंवलपुरा सेक्शन में आरयूबी निर्माण के लिए 23 एवं 27 जुलाई को इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इससे कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
रेलवे प्रशासन ने सूचित किया है कि कोटा–नागदा रेलखंड पर दरा एवं कंवलपुरा स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 148 के निकट नए रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण कार्य के अंतर्गत आरएच गर्डर की डी-लॉन्चिंग एवं बॉक्स पुशिंग (कट एंड पुश) कार्य के लिए रेल प्रशासन द्वारा 23 एवं 27 जुलाई को अप एवं डाउन लाइन पर इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान उक्त रेलखंड से होकर संचालित कुछ रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी तथा कुछ ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया जाएगा।
23 जुलाई गुरुवार
डाउन लाइन पर दोपहर 12:45 बजे से 17:45 बजे तक (5 घंटे) तथा अप लाइन पर 13:45 बजे से 16:45 बजे तक (3 घंटे) इंजीनियरिंग ब्लॉक रहेगा।
डाउन दिशा में प्रभावित ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 22655 एर्नाकुलम–निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस – लगभग 2 घंटे 20 मिनट
- गाड़ी संख्या 22997 झालावाड़ सिटी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा 40 मिनट
- गाड़ी संख्या 19019 देहरादून एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा 30 मिनट
- गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन–कोटा मेमू – लगभग 1 घंटा 20 मिनट
- गाड़ी संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा
अप दिशा में प्रभावित ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 19104 कोटा–रतलाम मेमू एक्सप्रेस – लगभग 2 घंटे 35 मिनट विलंबित अथवा कोटा से पुनर्निर्धारित की जा सकती है।
- गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर–इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा 40 मिनट
- गाड़ी संख्या 59840 कोटा–झालावाड़ सिटी पैसेंजर – लगभग 1 घंटा 50 मिनट विलंबित अथवा कोटा से पुनर्निर्धारित की जा सकती है।
27 जुलाई (सोमवार)
अप लाइन पर दोपहर 13:10 बजे से 18:10 बजे तक (5 घंटे) तथा डाउन लाइन पर 14:10 बजे से 17:10 बजे तक (3 घंटे) इंजीनियरिंग ब्लॉक रहेगा।
अप दिशा में प्रभावित ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 19104 कोटा–रतलाम मेमू एक्सप्रेस – लगभग 4 घंटे 30 मिनट विलंबित अथवा कोटा से पुनर्निर्धारित की जा सकती है।
- गाड़ी संख्या 20942 गाजीपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस – लगभग 3 घंटे 40 मिनट
- गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर–इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस – लगभग 3 घंटे 15 मिनट
- गाड़ी संख्या 09310 हज़रत निज़ामुद्दीन–इंदौर स्पेशल – लगभग 3 घंटे 50 मिनट
- गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी–उधना स्पेशल – लगभग 1 घंटा 50 मिनट
- गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल – लगभग 40 मिनट
- गाड़ी संख्या 22660 योग नगरी ऋषिकेश–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस – लगभग 15 मिनट
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 59840/59839 कोटा–झालावाड़ सिटी–कोटा पैसेंजर का संचालन 27 जुलाई को निरस्त रहेगा।
डाउन दिशा में प्रभावित ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार (देहरादून एक्सप्रेस) – लगभग 35 मिनट
- गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन–कोटा मेमू – लगभग 10 मिनट
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट एवं एनटीईएस (NTES) ऐप पर अवश्य जांच लें।

